MiG-21 Reborn as Target Drones: IAF & DRDO का Bold Move for Next-Gen Air Defence

MiG-21 Target Drone Conversion

Indian Air Force अब अपने legendary fighter jet MiG-21 को एक नया जीवन देने जा रही है। वही MiG-21अब target drone  में convert किए जाएंगे। IAF के पास इस समय लगभग 40-50 MiG-21Bison बचे हैं, जिन्हें 2027 तक phase out कर दिया जाएगा। पहले सवाल उठ रहा था कि इन jets का क्या होगा – कुछ airframes को boneyard में रखा जाएगा, लेकिन अब Defence Research and Development Organisation यानी DRDO और IAF ने एक नया रास्ता चुना है। इन्हें Surface-to-Air Missile (SAM)  systems की testing के लिए expendable target drones बनाया जाएगा। ये तरीका cost-effective है और इससे Bharat की defence ecosystem को self-reliant बनाने में मदद मिलेगी।

अब सवाल है कि MiG-21को UCAV – Unmanned Combat Aerial Vehicle  क्यों नहीं बनाया गया?

असल में 50 साल पुराने Soviet design वाले इन jets को combat-capable UCAV में बदलना बहुत महंगा और maintenance-heavy होता। DRDO के पास पहले से Ghatak UCAV  और Nagastra-1 loitering munition  जैसे modern options मौजूद हैं। इसलिए, इन्हें सिर्फ target drones बनाना ज्यादा practical है। Conversion process में jets से non-essential systems हटाए जाएंगे, remote-control modules और telemetry systems install किए जाएंगे, ताकि missile testing के दौरान real-time data record हो सके। इससे ये jets Mach 2 speed, high-G maneuvers और 17 km altitude तक realistic targets provide कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे US Air Force अपने retired F-16 को QF-16 drone  में बदलकर इस्तेमाल करती है।

इन target drones का असली मकसद है Bharat के next-generation missile systems को test करना। इसमें सबसे पहले आता है Akash-NG, जिसकी range 50 km है और यह active radar seeker के साथ stealthy cruise missiles तक को intercept कर सकता है। 2024 trials में इसने 40 km दूर simulated target को destroy किया था। दूसरा है QRSAM – Quick Reaction SAM, जिसकी range 30 km है और यह cluttered battlefield environment में drones, fighters और missiles को tackle कर सकता है। 2023 में इसने Banshee drone पर direct hit किया था। और तीसरा है under-development XRSAM – Extended Range SAM, जिसकी range लगभग 350 km होगी और यह AWACS, ballistic missiles और यहां तक कि hypersonic threats को भी counter करने में सक्षम होगा। इन advanced systems को validate करने के लिए realistic, maneuvering, high-speed targets चाहिए – और यही काम MiG-21Bison drones बखूबी कर पाएंगे।

ये कदम सिर्फ cost-saving  नहीं बल्कि strategic move भी है। एक MiG-21को target drone में convert करने का खर्च लगभग 5-10 करोड़ रुपये है, जबकि UCAV conversion 750-100 करोड़ और नए UCAV जैसे MQ-9B drones 10-20 million dollars तक पड़ते हैं। Operation Sindoor 2025 ने दिखा दिया कि future warfare में Bharat को मजबूत air defence की जरूरत है, क्योंकि Pakistan और China जैसे देश drones और loitering munitions का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। MiG-21drones से DRDO और IAF को counter-stealth technology, anti-swarm tactics और advanced SAM performance  को test करने का golden chance मिलेगा। ऐसे innovative steps ही Bharat को आने वाले समय में एक air defence superpower  बनाएंगे।

Defence News

Leave a Comment