महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 : 2 लाख की बचत पर 7.5 % चक्रवर्ती ब्याज

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है ?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना को भारतीय डाकघर बचत योजना भी कहते हैं। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में की गई थी। यह केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जो लड़कियों और महिलाओं को 2 वर्ष की अवधि तक, 2 लाख के बचत पर 7.5 % चक्रवर्ती ब्याज प्रदान करती है। 

Highlights/Important Link of the scheme

योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना
योजना की शुरुआत 01 Apr 2023
योजना की अंतिम तारीखMarch 2025
लाभार्थीलड़कियों और महिलाओं
योजना से लाभ 2 लाख के बचत पर 7.5 % ब्याज
ऑफिशियल वेबसाइटBudget 2023
फॉर्म डाउनलोड करेंClick Here

योजना के लाभ

महिला सम्मान बचत पत्र योजना केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जिसके तहत लड़कियों एवं महिलाओं को 2 लाख के बचत पर 7.5 % चक्रवर्ती ब्याज मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं। और उस खाते में 2 लाख तक की राशि जमा करवा सकते हैं और 2 साल के लिए 7.5 % चक्रवर्ती ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के लिए पात्रता

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ केवल लड़कियां और महिलाएं उठा सकती हैं। इसमें किसी प्रकार की आयु सीमा नहीं है। यह योजना मार्च 2025 तक ही सीमित है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला 2 साल की अवधि तक अधिकतम 2 लाख तक की राशि जमा कर सकती है।

महिला सम्मान बचत पत्र कौन खोल सकता है?

महिला स्वयं डाकघर में अपना खाता खोल सकती है। माता-पिता अपनी अवयस्क लड़की की ओर से खाता खुलवा सकते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए कितनी राशि जमा करनी होगी?

न्यूनतम Rs 1000 खाते में जमा करवा सकते हैं। इससे कम राशि खाते में जमा नहीं होगी। अधिकतम 2 लाख तक की राशि जमा कर सकते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत कितना ब्याज प्राप्त होगा?

खाताधारक को 7.5 प्रतिशत ब्याज जमा राशि पर हर साल मिलेगा। ब्याज चक्रवर्ती दर से जोड़ा जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा। ब्याज की राशि खाता बंद करने के समय प्राप्त होगी। खाताधारक जमा की गई राशि का 40% खाता खोलने के 1 साल बाद निकाल सकता है।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं या फिर लड़कियों का खाता डाकघर में होना चाहिए। नए खाता धारकों को महिला सम्मान बचत पत्र योजना मैं खाता खुलवाने के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा जो कि KYC फॉर्म के साथ नजदीकी डाकघर मैं न्यूनतम Rs 1000 की धनराशि के साथ जमा करवाना होगा। नए खाते और पुराने खाते की बीच में 3 माह का अंतर होना चाहिए।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने का पूरा प्रोसेस

1अप्रैल 2023 से देश की सभी महिलाएं अथवा लड़कियां अपने अभिभावक के माध्यम से नजदीकी डाकघर में इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में निवेश करने के लिए सबसे पहले नजदीकी डाकघर से इस योजना का फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म को पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करें। इसके बाद एक लाख से लेकर दो लाख तक की धनराशि आप इस खाते में जमा कर सकते हैं। यह पैसा आप चेक या कैश के माध्यम से पोस्ट ऑफिस में जमा करवा सकते हैं। इस योजना में Rs 1000 से लेकर Rs 200,000 तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023

महत्वपूर्ण योजनाएँ

लड़की बहना योजना

किसान क्रेडिट कार्ड 

Ayushman Card

Leave a Comment